फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कूटरचित दस्तावेज से पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में जहानागंज पुलिस ने आरोपी सलमान अहमद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंदे बार्डर के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

जहानागंज थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सलेमपुर गांव निवासी सलमान के खिलाफ 27 सितंबर को जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपने व्यक्तिगत विवरण में परिवर्तन कर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाए। मामले में थाना जहानागंज पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी में धारा बढ़ोतरी की गई। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना जहानागंज पुलिस ने सलमान को मंदे बार्डर के पास से सुबह करीब 7.45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें