फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदारों की तैनाती में बड़ा फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन द्वारा शुक्रवार को तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया। जिला प्रशासन की ओर से देर शाम तबादले की सूची जारी कर दी गई। जिसमें दूसरे जनपद से स्थानांतरित होकर पांच तहसीलदार जिले में आए और आजमगढ़ से पांच तहसीलदार दूसरे जनपद में गए। बड़ी फेरबदल करने का क्रम अभी भी जारी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक तहसीलदार ओमप्रकाश त्रिपाठी द्वितीय को आजमगढ़ से यूपी सीडा कानपुर में भेजा गया है। बृजेश उपाध्याय को आजमगढ़ से लखनऊ, अनिल कुमार पाठक को आजमगढ़ से रायबरेली, प्रेमकुमार राय को आजमगढ़ से श्रावस्ती व सर्वेश कुमार गौर को आजमगढ़ से फतेहपुर भेजा गया। वहीं तहसीलदार राजू कुमार द्वितीय को आगरा से आजमगढ़ भेजे गए। अभिषेक कुमार सिंह को ललितपुर से आजमगढ़, रामानुज शुक्ला को हमीरपुर से आजमगढ़, उमाशंकर को खीरी से आजमगढ़ व रानी गरीमा जायसवाल को सुल्तानपुर से आजमगढ़ में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें