फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh Stampede: हादसे के बाद गोद में मासूम को लिए मां को ढूंढती रही बेटी, घंटों बाद मिला शव तो बिलख पड़ी

Thu, 30 Jan 2025 12:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Mahakumbh 2025: प्रयागराज हादसे में आजमगढ़ की एक महिला की मौत हो गई। उसका शव घर पहुंचा तो चीख- पुकार मच गई। महिला अपनी बेटी- बहू के साथ स्नान करने के लिए गई हुई थी। 
विज्ञापन
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन व मृत महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में भगदड़ के दौरान आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरवा गांव निवासी अधेड़ महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी बेटी अपनी छह माह की बच्ची और भाभी को साथ में लेकर अपनी मां को ढूंढती रही। घंटों बाद शव मिला तो बिलखते लगी। जानकारी होने पर पहुंचे परिजन वहां से शव लेकर घर के लिए रवाना हुए। बुधवार की रात करीब 11 बजे अधेड़ महिला का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही रिश्तेदार व आसपास के लोग भी घर पहुंचने लगे।

विज्ञापन


यह है मामला
सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बरवा गांव निवासी कमलावती चौहान (53) पत्नी बृजलाल चौहान 28 जनवरी को अपनी बेटी व उसकी छह माह की बच्ची और बहू के साथ प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में गई थी। देर रात भगदड़ मची तो कमलावती चौहान का हाथ उनकी बेटी से छूट गया। इससे दोनों अलग-अलग हो गए। 

बच्ची को लेकर मां को ढूंढती रही बूटी
भगदड़ में किसी तरह बेटी ने अपनी छह माह की बच्ची को तो बचाते हुए भाभी को ढूंढ लिया लेकिन मां को नहीं बचा सकी। हादसे में कमलावती चौहान की मौत हो गई। इधर, देर रात कमलावती का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतका के घर आसपास के लोगों एवं शुभचिंतकों की आवाजाही होने लगी है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें