सगड़ी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा शनिवार को सगड़ी तहसील के दो परीक्षा केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में 55 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सगड़ी तहसील में मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए मदरसा अरबिया अनवारूल ओलूम जीयनपुर और मदरसा तनवीरुल ओलूम परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा अरबिया अनवारूल ओलूम जीयनपुर में शनिवार को सुबह की पाली में सेकेंडरी परीक्षा में कुल 103 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 22 ने परीक्षा छोड़ दी।कुल 81 छात्र परीक्षा में उपस्थित रहे।
केंद्र व्यवस्थापक मुस्तफा कादरी ने बताया कि परीक्षा अपने निर्धारित समय से प्रात: आठ बजे से शुरू हुई। परीक्षा जिसमें 22 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे। परीक्षा केंद्र मदरसा तनवीरूल ओलूम जीयनपुर में अरबी सेकंड और फारसी सेकंड के कुल 115 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। जिनमें से प्रथम पाली के 33 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक रियासत हुसैन ने बताया कि स्कूल 82 छात्रों में परीक्षा में भाग लिया। दोनों परीक्षा केंद्रों का तहसीलदार सगड़ी अभिषेक कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में संचालित सीसी कैमरे, प्रश्न पत्र का रखरखाव,छात्रों की उपस्थिति, अनुपस्थिति और पेपर का मिलान किया और केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि हर हाल में सुचिता के साथ परीक्षा कराई जाए। किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
मदरसा इमाम मेंहदी में 59 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शनिवार को मुहल्ला सीता राम स्थित मदरसा जामिया इमाम मेंहदी प्रात: आठ से 11 बजे की पहली पाली में कुल 123 छात्र,छात्राओं में 59 अनुपस्थित रहे। 64 ने परीक्षा दिया। बता दें बनाए गए 17परीक्षा केंद्रों में नगर क्षेत्र में मुहल्ला सीताराम स्थित मदरसा जामियां इमाम मेंहदी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर मदरसा इस्लामिया जामियतुल कुरैश जालंधरी, मदरसा अख्तरुल उलूम कोल बाजबहादुर, मदरसा इत्तेहादुल मुस्लमीन डुगडुगवां, मदरसा हजरत जैनब निस्वां मुहल्ला सीता राम के छात्र-छात्रा सेकेंड्री की परीक्षा दे रहे है। जिसमें कुल 123 छात्र-छात्राओं में 59 अनुपस्थित रहे, 64 छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल रहे। दूसरी पाली में सीनियर सेकेंड्री में कुल 38 छात्र-छात्रा शामिल रहे। जिसमें 10 अनुपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा केंद्र पर महिला और पुरुष पुलिस की व्यवस्था की गई थी।