फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश से आकर आजमगढ़ में छुपकर रह रहे थे प्रेमी जोड़ा, आपस में विवाद हुआ तो खुली पोल, किए गए क्वारंटीन

Mon, 11 May 2020 06:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
lover
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के असिलाई गांव में 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश से प्रेमी और प्रेमिका पहुंचे थे। दोनों घर पर छुप कर रह रहे थे। आपस में विवाद होने के बाद मामला सामने आया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। चिकित्सा प्रभारी अहरौला डॉ. योगेश कुमार गौतम ने बताया हिमाचल प्रदेश से चलकर प्रेमी और प्रेमिका असिलाई गांव में पहुंचे थे।

विज्ञापन


दोनों घर में छिपकर रह रहे थे। सोमवार को दोनों में आपसी विवाद के चलते मामला सामने आने के बाद दोनों का मेडिकल चेकअप कराया गया। युवक सामान्य था। लड़की को हल्की फुल्की खांसी आ रही थी और कोई लक्षण नहीं था। युवक को घर में होम क्वारंटीन कराते हुए युवती को कोयलसा स्थित क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें