फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों पर कतार, छाया की व्यवस्था नहीं, उड़ रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

विज्ञापन
चक्रपानपुर पीजीआई में जांच के लिए बाहर से आए लोग लाइन में लगे। सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिस रफ्तार से प्रवासियों का जिले में आना हो रहा है, उसे देखते हुए कोरोना संक्रमण पर लगाम की उम्मीद किया जाना अभी जल्दबाजी होगी। राजकीय मेडिकल कालेज समेत सभी सरकारी अस्पतालों पर प्रवासियों की जांच के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अस्पतालों पर मरीजों को घंटों लाइन में कड़ी धूप में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा रहा है। सर्वाधिक बुरा हाल राजकीय मेडिकल कालेज पर जांच के लिए पहुंचने वाले मरीजों का हो रहा है।
विज्ञापन

प्रवासियंों के जिले में वापसी का क्रम लगातार जारी है। ट्रेनों से आ रहे मदजूरों की जांच तो रेलवे स्टेशन पर ही हो जा रही है लेकिन जो मजदूर अपनी व्यवस्था से जिले में पहुंच रहे है, वे अस्पताल पहुंच कर स्वयं अपनी जांच करा रहे है। ट्रेन के इतर जिले में पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या काफी अधिक है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में प्रवासी बाइक, आटो, बस, चार पहिया के अलावा ट्रक व टेलर आदि के माध्यम से पहुंच रहे है। जो अस्पतालों पर पहुंच कर अपनी जांच कराने के बाद ही घर जा रहे है। जहानागंज संवाददाता के अनुसार राजकीय मेडिकल कालेज पर इन प्रवासियों की जांच के लिए पांच काउंटर बनाए गए है, लेकिन धूप से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। भोर से ही यहां जांच कराने वालों की भीड़ लग जा रही है। शाम चार बजे तक 975 लोगों की जांच हो चुकी थी और लगभग चार सौ लोग लाइन में लगे हुए थे। प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि जांच के लिए आने वाले प्रवासियों के छाए की व्यवस्था जिला प्रशासन को कराना है। वहां से अनुमति मिले तब ही कुछ किया जा सकता है। पूरे अस्पताल परिसर में हर घंटे दवा का छिड़काव करा कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार पीएचसी मोहम्मदपुर पर भी जांच के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का कोई अनुपालन नहीं किया जा रहा है।

चक्रपानपुर पीजीआई में जांच के लिए बाहर से आए लोग लाइन में लगे। सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां?- फोटो : AZAMGARH

पीएचसी मुहम्मदपुर में जांच के लिए खड़े विभिन्न प्रदेशों से आए लोगों ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसनिंग ?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें