फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झलक दिखाकर गायब हुए भगवान भाष्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विगत दो दिन की बारिश के बाद शनिवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और बूंदाबांदी बंद हो गई। कुछ देर के लिए सूर्य बादलों की ओट से बाहर निकला और फिर बादलों में छिप गया। फिर पूरे दिन उसके दर्शन नहीं हुए। गलन भी कम रही लेकिन शाम होते ही गलन में इजाफा देखने को मिला।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण विगत दो दिन तक जनपद में बूंदाबादी होती रही। जिसके कारण शुक्रवार को लोग पूरे भीगते हुए गंतव्य तक जाने को विवश हुए। वहीं शनिवार की सुबह सूर्य ने अपनी आंखे खोली और बूंदाबादी बंद रही। बदली के कारण गलन भी कम रही। जिसके कारण लोगों ने राहत महसूस की। एक बार निकलने के बाद सूर्य बादलों की ओट में छिपा तो पूरे दिन फिर उसके दर्शन नहीं हुए। लेकिन जैसे ही शाम हुई गलन बढ़ गई। गलन बढ़ने के बार बिना कपड़ों के बाजार पहुंचे लोग घर जल्दी पहुंचने की फिराक में रहे। शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश बंद होने से किसानों ने राहत की सांस ली। लेकिन बदली के कारण उन्हें अपनी सरसों की फसलों में माहों कीटों का प्रकोप लगने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें