फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: सतना रवाना हुए आजमगढ़ के 560 होमगार्ड, लोकसभा चुनाव में लगाई गई है ड्यूटी

Mon, 22 Apr 2024 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Lok Sabha Election:आजमगढ़ से सतना को निकले होमगार्डों को निर्देशित किया गया है कि लोकसभा चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोई भी लापरवाही अक्षम्य होगी। बूथ केंद्रों पर आने वाले दिव्यांग मतदाताओं को सहूलियत के हिसाब से उन कमरों तक पहुंचाना है, जहां वोटिंग मशीन लगी हुई है।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाता पुलिस प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के सतना के लिए सोमवार को जिले से 560 होमगार्डों का दल पुलिस लाइन परिसर से रवाना हुआ। जिला कमांडेंट होमगार्ड ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जनपद से फोर्स दूसरे जनपदों में जा रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में मध्य प्रदेश के सतना से 13 गाड़ियां जिले में होमगार्ड के जवानों को लेने के लिए पहुंची थी। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर से यह गाड़ियां 560 होमगार्डों को लेकर सतना के लिए रवाना हुई। जिला कमांडेंट होमगार्ड हंसराज ने इन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर सतना के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दल सतना में लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराएगा। इसके बाद यह गाड़ियों इन होमगार्डों को जनपद पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें