फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: नीलम सोनकर पर भाजपा ने फिर से जताया भरोसा, लालगंज सीट से बनाया प्रत्याशी

Mon, 04 Mar 2024 12:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Lalganj BJP Candidate Neelam Sonkar : भाजपा ने एक बार फिर लालगंज सीट से नीलम सोनकर पर भरोसा जताया है। इस सीट से 2014 में सांसद रही नीलम सोनकर को सपा बसपा गठबंधन के कारण 2019 के चुनाव में बसपा की संगीता आजाद से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहीं।
विज्ञापन
नीलम सोनकर - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद के लालगंज से नीलम सोनकर पर एक बार फिर से दांव लगाया है। लालगंज सुरक्षित सीट से 2014 में सांसद रही नीलम सोनकर को सपा बसपा गठबंधन के कारण 2019 के चुनाव में बसपा की संगीता आजाद से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहीं।

विज्ञापन


पार्टी ने उन्हें प्रदेश टीम में शामिल किया, लेकिन जब भी वह जिले में रहती यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शरीक होती रही। वहीं अगर लालगंज का जातीय समीकरण देखें तो सोनकर मतदाताओं की संख्या भी अच्छी खासी है।

यह भी पढ़ें; Lok Sabha Election 2024: सांसद निरहुआ को BJP ने फिर बनाया आजमगढ़ से प्रत्याशी, पार्टी के नेताओं का जताया आभार    
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 के चुनाव में नीलम सोनकर को 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक वोट भी मिले थे लेकिन सपा-बसपा गठबंधन के कारण उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। जिसे देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से उन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें