नामांकन करने पहुंचे धर्मेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
जहां तक सामाजिक समीकरण की बात है तो बसपा से गुड्डू जमाली मैदान में हैं जो काफी मजबूत हैं। पिछले चुनाव में जो सपा संग एक बड़ा वोट बैंक जुड़ा था वह इस बार बसपा के साथ जाएगा। एम-वाई फैक्टर भी इस बार फेल होगा। बहुत ज्यादा संख्या में यादव मुसलमान भी बीजेपी के कार्यों के चलते उसे जुड़ गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सपा और भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के नामांकन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए वंशवादी पार्टी करार दिया।
कहा कि आजमगढ़ से लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को पिछले चुनाव में भी जनता जनार्दन से जबरदस्त आशीर्वाद मिला था। वह इस बार काम आएगा। आजमगढ़ के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार कमल खिलाना है। निरहुआ को लोकसभा भेजना है। इसके पीछे पीएम मोदी और सीएम योगी की लोकप्रियता और गरीबों के लिए संचालित की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं।
पिछले विधानसभा में भी हम लोगों ने अच्छा लड़ा भले ही इसका परिणाम नहीं आया। सपा उम्मीदवार को लेकर जारी सस्पेंस और फिर धर्मेंद्र यादव के नामांकन करने पर उन्होंने कहा कि यह वंशवादी पार्टी है। इस बार हमारा मुकाबला सपा से नहीं बल्कि बसपा से है। क्योंकि जिले का सामाजिक समीकरण यही कह रहा है।