फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ लोहरा गांव, घर-घर हुई तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर के लोहरा गांव में वर्षों पूर्व बकरीद की कुर्बानी को लेकर सांप्रदायिक बवाल हुआ था। इसके बाद से ही इस गांव में कुर्बानी पर प्रतिबंध है। बकरीद पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को पुलिस फोर्स ने गांव में डेरा डाल दिया। घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया और मवेशियों की काउंटिंग कराने के साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर मो. अकमल व एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांव में डेरा डाल दिया है। महिला पुलिस कर्मियों की दो टीमें गठित कर घर-घर तलाशी अभियान चलाया गया। जिस भी घर में मवेशी मिले उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। महिला पुलिस कर्मी गांव के सभी घरों में घुसकर सघन तलाशी ले रही थी। कोई प्रतिबंधित जानवर गांव में नहीं मिला। बता दें कि गांव के लोग अपने पालतू जानवरों को अगल बगल के गांव में पहुंचा देते हैं। बाद में वापस ले आते हैं। इस प्रकार कुर्बानी का पर्व बकरीद खाकी वर्दी के संगीन पहरे में मनाया जाता है। सीओ मो. अकमल ने बताया तलाशी के दौरान किसी भी घर से प्रतिबंधित मवेशी नहीं मिले है। सभी अपने-अपने मवेशियों को पहले ही आसपास के गांव में शुभचिंतकों के यहां पहुंचा दिए हैं। वहीं गांव में सुरक्षा की दृष्टि से फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें