फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद पर आठ जोन, तीन सुपर जोन में बंटा आजमगढ़ जिला

विज्ञापन
बिलरियागंज में रुट मार्च करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बकरीद पर्व पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। सभी संवेदनशील स्थलों पर फोर्स की तैनाती की गाई है तो वहीं पूरे जिले को तीन सुपर जोन व आठ जोन में बांट कर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। कुर्बानी के पर्व बकरीद के साथ ही अन्य आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस महकमे ने पूरी तरह से कमर कस लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि बकरीद पर सभी संवेदनशील स्थलों पर फोर्स की तैनाती रहेगी। कोरोना संक्रमण के तेज फैलाव को देखते हुए ईद की भांति बकरीद पर भी सामुहिक रुप से नमाज प्रतिबंधित रहेंगा। पांच की संख्या में ही धार्मिक स्थलों पर लोग एकत्र हो सकते है। वहीं सार्वजनिक रुप से कुर्बानी भी प्रतिबंधित है। घरों में ही लोग कुर्बानी कर सकते हैं। बकरीद के साथ ही आगामी सभी त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्द के बीच संपन्न कराने को पुलिस महकमा पूरी तरह से तत्पर है। पूरे जिले को तीन सुपर जोन में बांटा गया है। इसके अलावा आठ जोन व 25 सेक्टर बनाए गए है। एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी की तैनाती रहेगी। यही नहीं 100 इंस्पेक्टर, 150 एसआई, 80 हेड कास्टेबल की तैनाती की गई है। फोर्स की कोई कमी नहीं है। सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। शांतिपूर्ण ढंग से आगामी त्यौहारों को संपन्न कराने को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह से तैयार है।
सीओ के नेतृत्व में निकला रूट मार्च
मेजवां। बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार की शाम छह बजे फूलपुर कस्बा समेत आसपास के बाजारों में पुलिस ने रूटमार्च निकाला। शनीचर बाजार से शुरू हुआ रूटमार्च मंगल बाजार, रोडवेज, शंकर तिराहा, चौक होते हुए कोतवाली परिसर पहुंच कर संपन्न हुआ। रूटमार्च में फूलपुर कोतवाली की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवान भी शामिल रहे। इस दौरान सीओ ने सभी से भाईचारगी के साथ त्यौहारों को मनाने और कोरोना संक्रमण को देखते हुए एडवाइजरी का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें