अतरौलिया। तेजापुर में रविवार को आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में लोहरा की टीम ने तेजापुर को हराकर जीत दर्ज की। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। खिलाड़ियों के शानदार खेल का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाकर किया। कहा कि ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन और खेल के प्रति उनका समर्पण देखकर उन्हें बेहद प्रसन्नता हो रही है। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद बेहद आवश्यक है। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद