वायरल वीडियो में उसने कहा है कि अगर उसकी मौत होती है उसके लिए ज्ञानेंद्र मिश्रा, क्षमता और उसका भाई जिम्मेदार होंगे। जिस लड़की क्षमता और उसके भाई को लोको पायलट ने वायरल वीडियो में अपनी हत्या का दोषी बताया है, उसने अभी दो दिन पूर्व ही एसपी को ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेंद्र मिश्रा के बेगुनाह होने की गवाही दी थी।
इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि वीडियो वायरल होने की जानकारी हमें भी है। लेकिन, पहले ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की का कोई दोष नहीं है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।