फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक पैथलॉजिस्ट कक्ष में जडा गया ताला, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर कब्जे को लेकर अस्पताल में इन दिनों जंग सी छिड़ी हुई है। शासन से तैनात किए पैथलॉजिस्ट को काफी किसी तरह पदभार ग्रहण कराया गया तो वहीं अब उसके कक्ष में पहले से प्रभारी रहे लोगों द्वारा ताला बंद कर परेशान किया जा रहा है। बुधवार को पैथलॉजिस्ट कक्ष में ताला बंद होने पर जम कर हंगामा हुआ तो वहीं पैथलॉजिस्ट डॉ. राहुल ने सुबाष पांडेय व डॉ. चंद्रहास पर गंभीर आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक पर शासन ने डॉ. राहुल सिंह को बतौर पैथलॉजिस्ट तैनात किया है। पहले इन्हें ब्लड बैंक में तैनाती ही नहीं दी जा रही थी। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया तो उन्हें पदभार ग्रहण करा दिया गया। वहीं अब प्रभार को लेकर ब्लड बैंक में तनानती शुरू हो गई है। प्रशासनिक पद से हटा दिए गए डॉ. चंद्रहास अपनी ओपीडी छोड़ कर ब्लड बैंक प्रभारी के कक्ष में बैठते नजर आ रहे है जबकि एसआई के अनुसार ब्लड बैंक प्रभारी का चार्ज डॉ. अनूप श्रीवास्तव के पास है। कुल मिला कर जिला अस्पताल का ब्लड बैंक वर्तमान में कुश्ती का अखाड़ा हुआ है। बुधवार को पैथलॉजिस्ट डॉ. राहुल के कक्ष में ताला बंद कर दिया गया। इस बाबत डॉ. राहुल ने जब एलटी सुबाष पांडेय से पूछा तो उन्होंने एसआईसी के निर्देश पर ताला बंद किए जाने की बात कही। वहीं डॉ. चंद्रहास से भी डॉ. राहुल की जम कर कहासुनी हुई। जिसका आडियो भी वायरल हो रहा है। डॉ. राहुल ने बताया कि उन्हें उनके पद पर काम नहीं करने दिया जा रहा है। डॉ. चंद्रहास व सुबाष पांडेय ब्लड बैंक में उन्हें सेवा नहीं देने दे रहे है। कभी कक्ष में ताला बंद कर दिया जा रहा है तो कभी कुछ उल्टा सीधा कह कर भगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी शिकायत अब मै पुन: शासन में करूंगा।
प्रकरण पूछने पर भड़क गए प्रभारी एसआईसी
आजमगढ़। ब्लड बैंक में चल रहे नूूराकुश्ती के बाबत जब प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह से बात की गई तो वे भड़क उठे और कहने लगे कि आप क्यो डॉ. राहुल में ज्यादा रुचि ले रहे है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे ब्लड बैंक में क्या हो रहा है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहां के इंचाज डॉ. अनूप श्रीवास्तव के पास है। जबकि शासन से आए डॉ. राहुल को ज्वानिंग कराते वक्त ब्लड बैंक का प्रभार दिया गया है। अब प्रभारी कौन है यह तो जांच का विषय है लेकिन ब्लड बैंक को लेकर चल रही नूराकुश्ती ने वहां की व्यवस्था को प्रभावित कर के रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें