लालगंज तहसील परिसर में जमकर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
लेखपाल ने आवेदन देखते ही अपशब्दों की बौछार शुरू कर दी। भाई मंतराज एडवोकेट ने जब इसका विरोध किया तो कमरे में बैठे सभी लेखपाल दरवाजा बंद कर मेरे भाई को पीटने लगे। हम लोग शोर मचाने लगे तो लेखपाल लोग दरवाजा बंद कर भाग गए।
हंगामा होते ही एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, प्रभारी निरीक्षक देवगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल अधिवक्ता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इधर, सभी अधिवक्ता आरोपी लेखपालों के विरुद्ध मुकदमा लिखकर उनको निलंबित करने की मांग पर अड़े हुए हैं।