फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: विधिक जागरूकता वाहन को किया रवाना

विज्ञापन
प्रचार वाहन को रवाना करती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नितिका राजन। श्रोत-जिला सूचना कार्य
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जय प्रकाश पांडेय के निर्देशन में उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त बहुउपयोगी प्रचार वाहन को मंगलवार की सुबह 10 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर से जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन ने बताया कि प्रचार वाहन का उद्देश्य जिले के दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वाहन के माध्यम से जागरूकता शिविर आयोजित कर समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को उनके विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान, निशुल्क विधिक सेवाएं तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर सहित विभिन्न विधिक सेवाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रचार वाहन विशेष रूप से 22 फरवरी को जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वृहद मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है। मेगा शिविर में पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। सचिव ने आमजन से अपील की कि वे संबंधित विभाग में प्रार्थना पत्र देकर मेगा शिविर में उपस्थित हों और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें