फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर कड़ी थी चौकसी, पैरा मिलिट्री फोर्स रही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। बूथों पर 150 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स व पीएसी के जवानों के अलावा दूसरे जनपद की पुलिस लगाई गई थी। इसके चलते छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य ने विभिन्न बूथों का जहां निरीक्षण किया तो वहीं घर से निकल कर शत प्रतिशत मतदान की लोगों से अपील भी कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में विधान सभा की कुल 10 सीटे है। विस चुनाव चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिले में 150 कंपनी पैैरा मिलिट्री फोर्स व पीएसी के अलावा 8000 गैर जनपदों से आयी सिविल पुलिस फोर्स, 7000 होमगार्ड, 250 पीआरडी के जवान की ट्यूटी लगाई गई थी। सभी बूथों पर पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात थी। किसी को भी मोबाइल के साथ बूथ में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। हर बूथ पर काफी संख्ती थी। बूथों से 100 मीटर के अंदर किसी भी तरह के वाहनों को नहीं खड़ा करने दिया जा रहा था। तो वहीं पुलिस महकमे ने पार्टियों की मतदाता पर्ची बांटने वाली टीम को भी 200 मीटर दूर बैठाया हुआ था। जिसका परिणाम रहा कि बूथों पर भीड़ नहीं लगने पा रही थी और मतदान का कार्य छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण रहा। वहीं सभी थानों पर क्यूआरटी की टीमें भी तैनात की गई थी। इसके साथ ही एसएसटी व एफएसटी की भी कुल 222 टीमे लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें