फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चार दिसंबर तक गणना कार्य में लगे कर्मचारियों का अवकाश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार नवंबर से चार दिसंबर तक निर्वाचक नामावली में शामिल कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

लगभग तीन सप्ताह पूर्ण होने को है और जिले में अभी तक 42 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। इस कार्य को समय से पूर्ण कराने के लिए मतदाताओं से गणना प्रपत्र संकलित करने और बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइजेशन किए जाने संबंधी कार्य में तैनात किए गए सभी कर्मचारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, डिजिटाइजेशन कार्य में लगे इंजीनियर, बीएलओ, सुपरवाइजर, एडीओ पंचायत, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, सफाईकर्मी आदि चार दिसंबर तक किसी भी प्रकार की अवकाश में नही रहेंगे।
अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही अवकाश पर जाएंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी उप जिलाधिका अधिकारियों को निर्देश दिया है आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें