निजामाबाद। थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में बीती रात चोरों ने किसान के ट्यूबवेल का ताला तोड़कर पांच हार्स पाॅवर का मोटर चुरा ले गए। पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से बरामदगी की मांग की है।
विशुनपुर गांव निवासी किसान राजेंद्र पांडेय के खेत में लगे ट्यूबवेल का मोटर दरवाजा तोड़कर उठा ले गए। पीड़ित किसान को इसकी जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई, जब वह खेल की तरफ गया। उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटो खींचकर तफ्तीश में जुट गई। पिछले साल लगभग नवंबर महीने में इसी ट्यूबवेल से ही मोटर चोरी हुआ था। थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर जांच चल रही है।