फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक वर्ग में लालगंज प्रथम

Wed, 17 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के बालक वर्ग में लालगंज और बालिका वर्ग में अतरौलिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी सुहास एलवाई और पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट निकाला गया। जिलाधिकारी ने मार्च पास्ट की सलामी ली। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर आपके अंदर जज्बा और आत्म विश्वास है तो आप आसमान को भी छू सकते हैं। आप अपने उत्साह के बल पर आसमान में तारों की तरह चमकेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों मेें समाज के सबसे गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं।

 इस रैली के माध्यम से इन बच्चों को अपनी प्रतिभा और क्षमता के प्रदर्शन का उचित अवसर और वातावरण प्राप्त होता है। खेल के माध्यम से बच्चों के अंदर सहनशीलता और अनुशासन की भावना का विकास होता है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर उपबेसिक शिक्षा अधिकारी रामबचन यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंद्रमौलि पांडेय, सुरेंद्र यादव, म़ुनीता मिश्रा, रमाकांत पटेल, सुनील चौबे, जयकुमार, मनोज कुमार त्रिपाठी, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें