फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनमार्क की टीम का कैफी के गांव में जोरदार स्वागत

Wed, 17 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर शायर कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में मंगलवार का डेनमार्क-मेजवां फ्रेंडशिप एसोसिएशन की टीम का जोरदार स्वागत किया गया। फतेह मंजिल में पहुंची चार सदस्यीय टीम का स्वागत महिलाओं ने आरती उतारने के बाद माल्यार्पण कर किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। 
विज्ञापन


टीम लीडर बेन्टी के अलावा सोनिया, एलिस और क्रिसेन ने मिजवां सोसाइटी के प्रबंधक आशुतोष त्रिपाठी से चिकनकारी और कालेज में बालिकाओं की संख्या आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन लोगों ने छात्राओं से रूबरू बात की और उनके बौद्धिक विकास तथा सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। त्रिपाठी ने बताया कि टीम गांव की महिलाओं और छात्रों को शिक्षा के साथ स्वरोजगार के प्रति जागरूक करेगी।

ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी टिप्स भी दिए जाएंगे। टीम गांव में एक हफ्ते रहेगी। इस दौरान महिलाओं से बात कर उन्हें विभिन्न प्रकार की जानकारियां देंगी ताकि वह अपने जीवन को सुदृढ़ बना सकें। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, सुनीता, संगीता, जुगुन तारा, हरिश्चन्द्र यादव ,सीताराम आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें