फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के सात करोड़ के मिले ऑर्डर

विज्ञापन
25 निजामाबाद में लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां बनाते कलाकार।
विज्ञापन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद प्रसिद्ध ब्लैक पॉटरी के लिए देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुका है। अब दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियों के निर्माण और बिक्री के लिए भी तेजी से प्रसिद्ध हो रहा है। इस वर्ष क्षेत्र में 7 करोड़ रुपये के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के ऑर्डर मिले हैं। इससे यहां के मिट्टी कला उद्योग को मजबूती मिली है।
विज्ञापन

करीब 50 परिवार अब भी पारंपरिक रूप से लक्ष्मी-गणेश की छोटी-बड़ी मूर्तियों को तैयार कर बिक्री कर रहे हैं। इन मूर्तियों की मांग स्थानीय क्षेत्र से लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों तक फैली हुई है। इस बार देवरिया, बलिया, गोरखपुर, जलालपुर, अकबरपुर, शाहगंज और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों से सबसे अधिक ऑर्डर मिले हैं।
मूर्तिकार रितेश, रामू प्रजापति, विनोद प्रजापति, घुरहु प्रजापति और गुड्डू प्रजापति जैसे कलाकारों ने बताया कि इस वर्ष मूर्तियों की मांग पहले की तुलना में अधिक रही है। मुंबई और गोरखपुर के साथ-साथ स्थानीय बाजारों में भी मूर्तियों की मांग में इज़ाफा हुआ है। रितेश ने बताया कि पिछली बार लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों का कारोबार पांच करोड़ हुआ था। इस बार दो करोड़ बढ़कर सात करोड़ तक आर्डर पहुंच गया है। अभी इसमें और वृद्धि होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रंगों की कीमतों में वृद्धि, मूर्तियों के दामों में भी बदलाव
मूर्तियों की लागत में वृद्धि का एक बड़ा कारण रंगों की कीमतों में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। गोल्डन रंग, जो पिछले वर्ष 1450 प्रति डिब्बा था, इस बार 1750 रुपये प्रति डिब्बा हो गया है। मूर्तियों में नारंगी, गुलाबी, हरा, लाल और गोल्डन रंग का सबसे अधिक प्रयोग किया जा रहा है। कलाकार रंगों को मिलाकर नए-नए डिजाइन और शेड्स भी तैयार कर रहे हैं।
दो हजार रुपये तक की मूर्तियां
मूर्तिकार रामू प्रजापति ने बताया कि इस बार 20 रुपये से 2000 रुपये तक की मूर्तियों की जोड़ी बाजार में उपलब्ध रहेगी। सामान्य मूर्तियों की कीमत जैसे 20 की मूर्ति 30 रुपये में, 40 की 50 रुपये में और 250 की मूर्ति 300 रुपये में बिक रही है। इससे कलाकारों को अधिक लाभकारी मूल्य प्राप्त हुए और बाजार में अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें