आजमगढ़। आने वाले त्योहारों और डीएम के निर्देश के क्रम में एफएसडीए की सचल चल प्रयोगशाला और अधिकारियों की टीम की ओर से अभियान चलाया गया। इस दौरान लड्डू के नमूने में अधिक रंग और दो चांदी के वर्क के नमूने जांच में फेल हो गए। दोनों मामलों में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सचल खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सरफुद्दीनपुर, रानी की सराय चेक पोस्ट, फरिहां में खाद्य पदार्थों की मौके पर ही जांच की। कुल 25 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इसमें मिठाइयों में खाद्य कारोबारियों द्वारा प्रयुक्त किए जाने वाले रंग एवं चांदी वर्क, मसालों व खाद्य तेलों की जांच की गई। लड्डू में मानक से अधिक रंग और दो चांदी के वर्क जांच में फेल पाए गए। 22 नमूने जांच में सही पाए गए। फेल नमूनों पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छह खाद्य पदार्थों की नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजे। सिंह परईया ढाबा एंड जलपान गृह मंदुरी से मिश्रित दूध, यादव मिष्ठान भंडार भटौली बाजार से खोया व मिश्रित दूध, विपिन ट्रेडर्स पुराना पोखरा सरायमीर से सरसो का तेल, ब्लेंडेड एडिबल आयल व मस्डर्ट आयल के नमूने लिए। दिनेश कुमार राय, अंकित कुमार सिंह, रामचन्द्र यादव, रामबुझावन चैहान, हरेंद्र शामिल रहे।