फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण विरोध तख्तियां लेकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण विरोध में मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय के सामने ध्यानाकर्षण विरोध सभा का कार्यक्रम बुधवार को राज्य विद्युत परिषद इंजीनियर संगठन के निखिल शेखर सिंह की अध्यक्षता में 30वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान हाथों में निजीकरण विरोध की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के मूलभूत अधिकारों की कटौती मनमाने से की जा रही है। निजीकरण की कार्यवाही के उद्देश्य से विद्युत अधिनियम 2020 को लाए जाने और उर्जा क्षेत्र के निजीकरण की कार्यवाही के प्रति समस्त कर्मचारी संगठन अपने गुस्से का प्रदर्शन कर रहा है। निखिल शेखर सिंह ने कहा कि जब तक सरकार निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लेती है तब हमारा संघर्ष जारी रहेगा। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के जय प्रकाश यादव ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन और सरकार की हठधर्मिता के कारण जल्द ही संपूर्ण कार्य बहिष्कार, पूर्ण हड़ताल की घोषणा हो सकती है। अभियंता संघ के जिलाध्यक्ष संदीप प्रजापति ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का विखंडन करने की सरकार की मंशा को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सरकार को निजीकरण का फैसला वापस लेना ही होगा। विरोध सभा में चंदन यादव, जय शंकर वर्मा,ज्योति उपाध्याय, आशुतोष यादव, जय प्रकाश यादव, वेद प्रकाश यादव, चंद्रजीत यादव, अशोक मौर्या, काशी नाथ गुप्ता आदि शामिल रहे। संचालन प्रभुनारायण पांडेय प्रेमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें