फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अचानक छत की शटरिंग गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर राजगीर की मौत; परिवार में कोहराम

Fri, 24 Jan 2025 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के जहानागंज के सुभाष चंद्र बोस गांव में अचानक शटरिंग गिरने से हादसा हुआ। जिसमें एक राजगीर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में जहानागंज थाना क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस नगर में बृहस्पतिवार की रात शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


ये है मामला
जहानागंज थाना क्षेत्र के पद्मीनिया गांव निवासी दिनेश सरोज (37) राजगीर का काम करता था। इन दिनों वह जहानागंज क्षेत्र के वार्ड संख्या चार सुभाष चंद्र बोस नगर में छत ढलाई का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात में वह शटरिंग पर था। अचानक शटरिंग भरभराकर गिर गई। जिससे मजदूर दिनेश सरोज दब गया। 

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दिनेश सरोज को किसी तरह मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें