आजमगढ़। कोरोना काल में शासन के निर्देश पर जिले में काफी संख्या में एलटी की तैनाती की गई थी। जिनकी संविदा 31 दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। ऐसे में संविदा लैब टेक्निशियनों ने अपनी संविदा अवधि बढ़ाए जाने की मांग किया है।
एलटी आरके गौतम के नेतृत्व में संविदा कर्मियों ने बुधवार को जिलाधिकारी से मुलाकात किया और पत्रक सौंप कर अपनी संविदा अवधि को जल्द से जल्द बढ़ाए जाने की मांग किया। उन्होंने बताया कि राजकीय मेेडिकल कालेज व सीएमओ के अधीन उनकी तैनाती एलटी के रुप में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों पर की गई है। पहले सितंबर 2021 को संविदा समाप्त हुई थी। जिसे कमेटी ने बैठक कर 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। वर्तमान में उनकी संविदा नहीं बढ़ी है। जिसके चलते उनके समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। पत्रक सौंपने वालों में अजय कुमार, मुकेश, कमलेश कुमार, आनंद प्रताप, विशाल सिंह आदि शामिल रहे।