फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंटू के सहयोगी रिजवान की संपत्ति कुर्क होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी रिजवान की 65 लाख की संपत्ति कुर्क की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर कोतवाली की आख्या व एसपी आजमगढ़ की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने कुर्की का आदेश बुधवार को जारी कर दिया। एक सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के साथ ही कुंटू सिंह के हर कामों में शामिल रहने वाले अपराधी रिजवान पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का आदेश जिलाधिकारी ने दिया है। रिजवान 10 वर्ष से जरायम की दुनिया में कुंटू सिंह के साथ सक्रिय रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आदेश में कहा है कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने कुंटू के सहयोगी रिजवान की अपराध के जरिये अर्जित की गई 65 लाख की संपत्ति चिह्नित की है। रिजवान निवासी समुद्रपुर गांव, कोतवाली जीयनपुर ने अपराध की कमाई से 16 अगस्त 2018 को अमिलो में जमीन खरीदी थी। इस भूमि का वर्तमान में बाजार मूल्य 65 लाख रुपये है। जीयनपुर पुलिस की आख्या व एसपी की संस्तुति पर रिजवान की 139.75 एयर भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है। एसडीएम सदर को इस संपत्ति का प्रशासन नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें