फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार कम दे रहा था राशन, बच्चों ने किया ब्लाक पर प्रदर्शन

विज्ञापन
मिड-डे मिल न मिलने पर सदर तहसील पहुंचे जहानांगज धनारबांध परिषदीय विद्यालय के बच्चें। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जहानागंज। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धरानबांध के बच्चों ने कोटेदार पर कम राशन वितरित करने का आरोप लगाते हुए ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिस पर बीडीओ ने चार सदस्यीय टीम द्वारा कोटेदार की जांच कराने का निर्देश दिया। वहीं बच्चों ने परिजनों के साथ तहसील पर भी पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय धरनाबांध के 257 बच्चों का राशन कोटेदार मुमताज के यहां से मिलता है। प्राथमिक के बच्चों को 13 किलो तथा जूनियर के बच्चों को 18 किग्रा राशन वितरित किया जाना है। बच्चे परिजनों के साथ जब कोटेदार मुमताज के यहां राशन लेने पहुंचे तो उसने जूनियर के बच्चों को मात्र 8 किग्रा चावल व प्राथमिक के बच्चों को मात्र छह किग्रा चावल वितरित कर रहा था। जिस पर बच्चों के परिजन आक्रोशित हो उठे। कोटेदार का कहना था कि सिर्फ चावल ही आया है और वहीं वह वितरित कर रहा है। इस पर बच्चे परिजनों के साथ ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिस पर बीडीओ बाबूराम पाल ने चार सदस्यीय टीम गठित कर बृहस्पतिवार को कोटे की जांच कराने का निर्देश जारी कर दिया। इसके बाद बच्चे तहसील पर भी पहुंच कर प्रदर्शन किए । एसडीएम के न मिलने पर बच्चे व परिजन बैरंग वापस लौट गए। परिजनों का कहना था कि निर्धारित से कम राशन वितरित होने पर वे जिलाधिकारी से भी मिल कर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें