उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। गांव के रत्ती राम ने बताया कि कोटेदार द्वारा राशन कम दिया जाता है।
एपीएल कार्ड धारकों को कभी भी राशन का वितरण नहीं किया गया। कोटेदार द्वारा जबरदस्ती सभी कार्ड धारकों के राशन कार्ड पर चीनी और राशन अंकित कर दिया जाता है।
जब लोग इसका कारण पूछते तो वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की जांच कराकर कोटेदार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में ऊषा, बेचनी देवी, सीता, विमला, मेवाती, मंशा, फूलमती, शीला, सूखा, भारती, सुमेर राम आदि शामिल थे।