बोले कर्मचारी...अब इस उम्र में हमें कौन देगा नौकरी?
- 34 वर्ष की उम्र में मेडिकल कॉलेज में नौकरी पर लगे, हमसे जमीन लेते समय मुआवजे के साथ नौकरी का भरोसा दिया गया था। उसी भरोसे पर हमने अपनी जमीन दी और वर्षों तक मेडिकल कॉलेज में काम किया। इस उम्र में हम कौन सा काम करें, जिससे परिवार का पालन-पोषण हो सके? हमारी जमीन भी गई और नौकरी भी। -वीरेंद्र यादव
- जब पढ़ने और नौकरी पाने का समय था, तब मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिल गई थी। अब अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। न अब पढ़ने की उम्र रही और न ही आसानी से नई नौकरी मिलने की उम्मीद है। मंत्री, विधायक और जिलाधिकारी तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। -सुरेंद्र यादव
- जब जीवन में कुछ कर सकता था, तब मेडिकल कॉलेज में नौकरी मिल गई। अब मेरी उम्र 38 वर्ष हो गई है। परिवार में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बेरोजगारी में बच्चों को पढ़ाना और घर चलाना मुश्किल हो गया है। रोज दिमाग में यही लगा रहता है कि जीवन कैसे चलेगा। जीवन बड़ी मुश्किल से बीत रहा है। -मनोज कुमार
- 32 साल की उम्र में मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मी के रूप में नौकरी करने लगा था। अब अचानक 2025 में नौकरी चली गई। खेती करने की जमीन भी चली गई। अब सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। -उमेश कुमार
क्या बोले अधिकारी
मेडिकल कॉलेज से यह नहीं किया गया है। शासन के निर्देश पर इनको हटाकर पूर्व सैनिकों की तैनाती की गई है। इनकी फाइल शासन को भेजी गई है । उम्मीद है इनकी नियुक्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। -बीडी सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर