फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को दिलाई गई शपथ, बैठक में बनेंगी छह समिति

Mon, 12 Jul 2021 02:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष व सदस्यों में साफ तौर पर उत्साह नजर आया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने ली शपथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव और 83 जिला पंचायत सदस्यों ने नेहरू हाल में पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद अध्यक्ष ने जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय यादव ने एक-एक सदस्य के यहां पहुंचकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत की छह समितियों का गठन होगा। इसके अलावा अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। कई रणनीतियां भी तैयार हो सकती हैं।

वहीं दूसरी ओर शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सदस्यों ने उत्साह साफ तौर पर नजर आ रहा था। जिला पंचायत अब अपना कार्य शुरू कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष विजय यादव ने पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व सांसद रमाकांत यादव,विधायक विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ,विधायक आलमबदी, नफीस अहमद, एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव आदि को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामबुझारत यादव, पल्हनी ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य आशीर्वाद यादव, पप्पू यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर यादव एवं विजय यादव सहित आदि उपिस्थत थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें