फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहसिक समुद्री तैराकी अभियान में आज भाग लेगीं जिया राय

विज्ञापन
जिया राय - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

साहसिक समुद्री तैराकी अभियान में आज भाग लेंगी जिया राय
कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बना चुकी हैं रिकार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
सगड़ी। तैराकी की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर कई रिकार्ड अपने नाम कर चुकी सगड़ी तहसील की जिया राय एक और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। मुंबई में ये प्रतियोगिता आज आयोजित होने वाली है। इससे जिया राय के परिजन और खेल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है उसे निखारने और संवारने और पहचाने की। इस बात को साबित कर रही हैं सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी 12 वर्षीया जिया राय पुत्री मदन राय। अपनी प्रतिभा से जनपद का ही नाम नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर रही हैं। एशिया की प्रथम स्पेशल तैराक का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली जिया राय अब 17 फरवरी को वर्ली सीलिंग से गेटवे आफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की समुद्री दूरी तय कर साहसिक समुद्री तैराकी अभियान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाएंगी। यह साहसिक समुद्री अभियान महाराष्ट्र तैराकी संघ की ओर से आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री के ‘फिट इंडिया’ मुहिम से भी जुड़ा है। इसमें जिया के अलावा देश के जाने माने राष्ट्रीय तैराक सार्दुल धरात भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें