फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दरीखा शेख अहमदपुर में सात लाख के आभूषणों की चोरी

विज्ञापन
23 सरायमीर क्षेत्र के ग्राम दरीखा शेख अहमदपुर के घर में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और बिखरा स
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के ग्राम दरीखा शेख अहमदपुर में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार फैज आलम खान के घर में देर रात उस समय चोरी हुई जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुस आए और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सुबह जब परिवार की बहू की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने के आभूषण गायब पाए गए। घटना की सूचना तत्काल थाना सरायमीर पुलिस व 112 नंबर पुलिस को दी गई। चोर घर से सोने की चेन समेत करीब सात लाख के जेवरात लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया। थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें