फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर, कपड़ों से अहम शौचालय

Mon, 09 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव ब्लाक के दाऊदपुर कुर्मी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को स्वच्छता मिशन के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जेवर और कपड़ों से अहम शौचालय है। इस दौरान लोगों से घरों में शौचालय बनाने की अपील की गई।

 सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी संचार विशेषज्ञ राकेश मैत्रेय ने कहा कि देश की 80 फीसदी जनता गांवों में निवास करती है, लेकिन दुर्भाग्य यह है कि लोग भौतिक संसाधनों से तो परिपूर्ण हो चुके हैं,

 लेकिन अभी भी बहुतेरे घरों में शौचालय नहीं हैं, जिसके कारण आज भी लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। कहा कि हमारी बहन बेटियों को चाहिए की वह साड़ी जेवर की जगह पहले शौचालय को प्राथमिकता दें
विज्ञापन
विज्ञापन


और अपने पतियों से सर्वप्रथम घर में शौचालय बनाने को कहें।

उपनिदेशक पंचायत कपिल अस्थाना ने कहा कि जब तक लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक नहीं होंगे तब तक स्वच्छ भारत की कल्पना नहीं की जा सकती।

 प्रभारी बीडीओ आईएएस संजीव रंजन ने कहा कि आज के आधुनिक युग में कई परिवारों में शौचालय नहीं है। उन्हें इसके प्रति गंभीर होना पड़ेगा।

इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी आरएस चौधरी, एडीओ पंचायत मक्कल यादव, कानूनगों हरिश्चंद्र यादव, कैलाश यादव, बृजभान मौर्या, ग्राम पंचायत अधिकारी संजय सिंह, आशा राय, ग्राम पंचायत अधिकारी हरिनंद यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें