फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों पर आधारित है इतिहास

Mon, 09 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी फार रिसर्च एंड एनालिसिस उत्तर प्रदेश लखनऊ और डीएवी पीजी कालेज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘मौखिक इतिहास’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. पीके श्रीवास्तव ने किया।


बतौर विशिष्ठ अतिथि महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डा. श्रीनाथ सहाय ने कहा कि इतिहास लिखित और मौखिक दोनों ही रूपों में समान्तर और परोक्ष होता है।

 मौखिक इतिहास भी पीढ़ी दर पीढ़ी  उसी रूप में चलता है, जैसे लिखित इतिहास, उसकी प्रमाणिकता भी स्वंय सिद्ध है। महाविद्यालय की प्राचार्य डा. शुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास तथ्यों पर आधारित होता है।

 जिसमें संवेदनाओं के साथ भावनाओं की भूमिका लगभग नगण्य होती है। लेकिन इतिहास का एक दूसरा पहलू भी है। जो दस्तावेजों से परे लोक गीतों, लोक कलाओं, लोक परंपराओं, लोक संस्कृति एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुभवों पर आधारित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता मालटारी पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. द्विजराम यादव ने किया।

कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक  डा. बद्रीनाथ, अजय कुमार मिश्रा, डा. सौम्यसेन गुप्ता के साथ छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें