फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोठांव गांव में ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखे बॉक्स का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए। सोमवार को पीड़िता फिरता देवी ने बरदह थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फिरता देवी के अनुसार, चोरों ने घर के कमरे में रखे बॉक्स का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी उनकी हंसुली, सोने की चेन, दो झुमके, दो कनफूल, पायल, चांदी की सिकड़ी और पांच हजार रुपये नकद उठा ले गए। बॉक्स में उनकी पुत्री दुर्गावती देवी के भी आभूषण रखे थे।
चोर उनकी पुत्री की सोने की चेन, फुरकी, करधन, नथुनी और पायल भी ले गए। सोमवार को चोरी की जानकारी होने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया और लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत का अभी आकलन नहीं हो सका है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें