फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गृहस्वामी के छोटे भाई को बंधक बनाकर आभूषण और नकदी की लूट, पुलिस कर रही तफ्तीश

Tue, 03 Jun 2025 11:25 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू दिखाकर गृहस्वामी के छोटे भाई को बंधक बना लिया। इनसे आभूषण और नकदी की लूट की। जब पीड़ित ने आवाज निकाली तो शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के तकिया गुलाम अली शाह गांव में सोमवार को देर रात को नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में चाकू दिखाकर गृहस्वामी के छोटे भाई को बंधक बनाकर नकदी और आभूषण लूट ले लिए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


पीड़ित कृष्णा गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात करीब एक बजे वह छत पर बने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाश कमरे में घुस आए। एक बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया, जबकि अन्य ने हाथ-पैर पकड़ लिए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा मंगलसूत्र, दो जोड़ी कर्णफूल, पायल समेत अन्य आभूषण और तीन हजार रुपये नकद लेकर भाग गए।

पीड़ित के बड़े भाई राजेश गुप्ता ने 112 डायल और माहुल चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी दी। मंगलवार दोपहर कृष्णा गुप्ता ने अहरौला थाने में तीन नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें