फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर मुहल्ले में रविवार की रात चोर दो मंजिला भवन के छत से मकान में घुसे। बाक्स व अलमारी में रखने सोने चांदी के जेवरात तथा 25 हजार रुपये चुरा ले गए। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत मुबारकपुर के मुहल्ला रसूलपुर निवासी रामहित यादव पुत्र अवधेश का दो मंजिला मकान है। रविवार की रात परिवार के सदस्य भोजन करके सो गये। सुनसान माहौल पाकर चोर छत के रास्ते भीतर घुसे। रामहित के मुताबिक घर में अलमारी व बॉक्स में रखे दो मंगल सूत्र, एक झुमका, एक मनटीका, एक नथिया, दो जोड़ी पायल, सोने की सिकड़ी दो और सोने की अंगूठी दो तथा नकदी 25 हजार रुपए चुरा ले गये। चोर घर के अंदर पिछले भाग में खुलने वाली दरवाजा नुमा खिड़की से बाहर निकले और भाग गए। भोर में महिला जब नीचे उतर कर आई, तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मुआयना कर वापस लौट गयी। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें