फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जमीन पर टूटा एलटी तार मिलने पर जेई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्राम भुवना बुजुर्ग में शनिवार को जन चौपाल एवं गांव भ्रमण के दौरान एलटी तार जमीन पर टूटा मिला। साथ ही ग्रामीणों ने अवैध वसूली एवं उत्पीड़न की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमुआरी नरायनपुर पर तैनात अवर अभियंता (जेई) ब्रजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में ग्राम भुवना बुजुर्ग में जन चौपाल का आयोजन किया गया था। इसके बाद गांव भ्रमण के दौरान एलटी लाइन का तार टूटा जमीन पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता से शिकायत की गई थी, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं कराया गया।
ग्रामीणों ने शिकायत की कि विद्युत उपकेंद्र अमुआरी नरायनपुर पर तैनात अवर अभियंता ब्रजेश कुमार चेकिंग के नाम पर वैध उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं। कटिया धारकों से अवैध वसूली की जाती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और अधीक्षण अभियंता विद्युत घनश्याम को तत्काल कठोर कार्रवाई करने तथा कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि अवर अभियंता ब्रजेश कुमार को कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में ब्रजेश कुमार को विद्युत वितरण खंड, आजमगढ़ के खंडीय कार्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें