सठियांव बाजार के पास निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड निर्माण के लिए गिराया जा ?
- फोटो : AZAMGARH
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार से पश्चिम स्थित निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस पर सर्विस रोड और ओवरब्रिज निर्माण के लिए शुक्रवार को बाधक बन रहे निर्माणों को एसडीएम सदर ने हटवाया। इस दौरान एसडीएम सदर के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
एसडीएम सदर ने बताया कि यहां पर सर्विस रोड निर्माण होना है ताकि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से यात्रा करने वाले यदि आजमगढ़ या सठियांव के रास्ते मऊ आदि जाना हो तो वह यहां पर उतर कर दूसरी गाड़ियों से अपने स्थान पर जा सके। सर्विस रोड के निर्माण के लिए जो जमीन अगल बगल से लेनी है उसमें कई मकान बने हुए थे। उन सभी का मुआवजा भी दिया जा चुका है। लेकिन जिन लोगों की यह जमीन पहले थी या जिन लोगों ने मकान निर्माण कराए थे उन्होंने समय पर अपना कब्जा नहीं हटाया जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसलिए सभी लोगों को नोटिस देकर कहा गया था कि वह अपना कब्जा हटा लें ताकि सर्विस रोड का निर्माण तीव्रता से शुरू हो जाए। लेकिन उन्होंने कब्जा हटाने में आनाकानी किया इसलिए मजबूरन आज यह काम करना पड़ा।