फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भेड़िया बाजार में लगाया जाम

Sat, 03 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर तहसील क्षेत्र में बारी गांव के निकट शारदा सहायक खंड-23 की भरौली माइनर का तटबंध टूटने पर भेड़िया बाजार में पानी घुसने से नाराज लोगों ने शनिवार की सुबह भेड़िया बाजार में चक्काजाम कर दिया गया।
विज्ञापन


जाम की सूचना पर फूलपुर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया।
बताते चलें कि शारदा सहायक खंड-23 से निकली भरौली माइनर सरावां, नौहरा, रम्मोपुर, भेड़िया और वारी आदि गांवों से होते हुए भेड़िया आकर समाप्त होती है।

माइनर के आगे खोदाई न होने से हमेशा पानी ओवरफ्लो होता है। इससे क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद होती है।
शुक्रवार को भी ऐसा ही हुआ। दोपहर करीब दो बजे माइनर का तटबंध टूट गया जिससे कई गांवों के किसानों की फसल जलमगभन हो गई।

वहीं शनिवार की सुबह भेड़िया बाजार में भी पानी घुस गया जिससे व्यवसाइयों को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने पड़े। घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह सात बजे अंबारी-दीदारगंज मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाल, एसओ दीदारगंज सलीम अली सिद्धिकी, अंबारी चौकी प्रभारी पारसनाथ यादव, एसआई प्रदीप राही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


ग्रामीण धर्मेंद्र यादव, संतोष मिश्रा, गुडडू यादव, मित्तल प्रजापति, राजाराम यादव, असलम, मोहम्मद अकरम, राम पलट, अरविंद यादव, इंद्रनाथ मिश्रा, चंद्रशेखर, राजेश प्रजापति, रवींद्र यादव आदि ने कहा कि यदि भरौली माइनर की जल निकासी की व्यवस्था और मुआवजा की मांग नहीं मानी जाती वे फिर चक्काजाम करने को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें