फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों में वितरित किया गया प्रमाण-पत्र

Fri, 02 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के तत्वावधान में पांडेय बाजार स्थित उमा इलेक्ट्रानिक इंस्टीट्यूट में चल रही 30 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने वाली प्रतिभागियों में प्रमाण-पत्र और शिल्ड का वितरण किया गया।  
 मुख्य अतिथि नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक मुकेश कुमार गौतम ने प्रतिभागियों को बताया कि देश की मौजूदा महिला उद्यमियों से प्रेरणा लेते हुए आप भी एक मुकाम बनाए और उसे हासिल करें।

 जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने महिला उद्यमी प्रोत्साहन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उमा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर आरबी शुक्ला ने सभी का आभार प्रकट किया।  जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक एके सिन्हा, सेंटर मैनेजर मुकुल बेद, नीतू सिंहआदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें