फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 146 किमी सड़कों की सूरत सुधारेगा जल निगम

विज्ञापन
ठेकमा ब्लॉक की बिजौली ग्रामसभा में पंचायत भवन के सामने जर्जर सड़क। स्रोत-ग्रामीण - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में बिछाई गई पाइप लाइन से उखड़ीं सड़कें व बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों को अब जल निगम सुधारेगा। इसके लिए 10 नवंबर तक सड़क पुनर्स्थापना विशेष अभियान चलाया जाएगा। सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 120 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण इलाकों में हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए जिले में सात कार्यदायी संस्थाएं योजना का काम कर रही हैं। कुल 19 हजार किमी पाइप लाइन डाली गई है। इसमें सठियांव, अतरौलिया, ठेकमा, मेंहनगर, लालगंज, अहरौला आदि ब्लॉकों के गांवों में कई स्थानों पर पाइप डालने के लिए सड़क और सीसी रोड को खोदना पड़ा है।
इससे कई गांवों में सड़कें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिसको लेकर जल निगम को आए दिन शिकायतें आ रही थीं। जल निगम के सहायक अभियंता सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निगम ने सर्वे कराया तो विभिन्न गांवों में 146.31 किमी सड़कें क्षतिग्रस्त मिलीं।
विज्ञापन

इसे बनाने के लिए सड़क पुनर्स्थापना विशेष अभियान शुरू किया। यह अभियान 10 नवंबर तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 120 टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में चार श्रमिकों को रखा गया है। ये टीमें चिह्नित स्थानों पर टूटी सड़कों को दुरुस्त करेंगी। कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए अधिकारी कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
00 वर्जन
सड़क पुनर्स्थापना विशेष अभियान के अंतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों को बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। 10 नवंबर तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। कराए गए कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी की जाएगी। -राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें