फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा मंदिर से नथुनी समेत 50 हजार के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंगलवार की रात चोरों ने बरदह थाने के बकेश गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर से सोने की नथुनी के साथ ही लगभग 70 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई।
विज्ञापन

बकेश गांव में मां दुर्गा का मंदिर है। विनय चौबे इसके पुजारी हैं। मंगलवार की रात वह वे मंदिर में ताला बंद कर घर चले गए। बुधवार की सुबह वह मंदिर पर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख कर उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर मां दुर्गा के प्रतिमा पर चढ़ी सोने की नथिया के साथ ही इनवर्टर, बैट्री, सीसी टीवी कैमरा व मशीन, बर्तन, घंटा आदि गायब था। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। पुजारी विनय चौबे ने बताया कि सोने की नथिया समेत लगभग 70 हजार का सामान मंदिर से चोरी हुआ है। उन्होंने बरदह थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें