फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जांच अंतिम दौर में, जल्द सौंपी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पालिका में 17 वार्डों की सफाई के लिए रखी गई कंपनी एसआरएमटी के टेंडर के साथ ही विकास कार्यों के लिए टेंडर कराने के बाद भी कई स्थानों पर काम नहीं शुरू कराने की जांच अंतिम दौर में पहुंच गई है। कुछ लोगों से स्पष्टीकरण लेने का काम शेष है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो जांच में कई बिंदुओं पर कमियां पाई गई हैं। मामले में कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

शहर के 17 वार्डों की सफाई का कार्य एसआरएमटी नामक कंपनी को दिया गया है। कंपनी को टेंडर देने में मानकी जमकर धज्जियां उड़ाई गई थीं। शासन के अनुसार सफाई के लिए रखी जाने वाली कंपनी अपने संसाधनों का प्रयोग करेगी। साथ ही उसको भुगतान नागरिकों से वसूले जाने वाले यूजर चार्ज से किया जाएगा। आजमगढ़ पालिका में एसआरएमटी कंपनी को पालिका अपना संसाधन देती है। कंपनी की ओर से यूजर चार्ज भी नहीं वसूला जा रही है। इससे कुछ माह में पालिका को लगभग 40 लाख का चूना लगा है। कंपनी को भुगतान पालिका अपने खाते से कर रही है। जबकि शासन से इस पर स्पष्ट रोक है। कहीं भी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। सूबे में सबसे महंगे दाम पर एसआरएमटी कंपनी को टेंडर करने की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने इसकी जांच सीडीओ और एडीएम प्रशासन की टीम को सौंपी थी। इसके साथ ही पालिका की ओर से कई कार्यों का लगभग एक साल पहले टेंडर कराने के बाद भी कार्य शुरू नहीं कराने की भी जांच सीडीओ के पास है। सीडीओ की मानें तो जांच लगभग फाइनल हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट एक-दो दिन में जिलाधिकारी के सौंप दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो कई बिंदुओं पर पालिका की कमी पकड़ी गई है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि पालिका की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण आना बाकी है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी दी जाएगी। मामले में उन्हीं के स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें