फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व बिक्री को लेकर चेकिंग अभियान में जुटी थी। इसी दौरान एक ट्रक से पुलिस ने दो सौ किग्रा गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। इनके द्वारा ट्रक में गांजा लाद कर सप्लाई के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जीयनपुर कोतवाली पुलिस मंगलवार को चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोहरीघाट की तरफ से एक ट्रक आ रही है। जिसमें भारी मात्रा में गांजा है। जिसे ट्रक सवार गांजा तस्कर कहीं सप्लाई के लिए लेकर जा रहे है। इस सूचना पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रजादेपुर तिराहे पर पुलिस ने हरियाणा प्रांत की नंबर प्लेट लगी एक ट्रक को रूकने का इशारा किया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर ट्रक चालक पहले रफ्तार बढ़ा कर भागने का प्रयास किया लेकिन अचानक इंजन बंद हो गया। जिस पर पुलिस ने ट्रक को घेर लिया और ट्रक के केबिन की तलाशी लिया तो दो कुंतल गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रक से बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख है।
इसके साथ ही पुलिस ने केबिन में बैठे संजीत सिंह निवासी बसारिकपुर थाना मेंहनगर के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने शहाबुद्दीन निवासी छानेसा थाना हथिन जिला पलवल प्रांत हरियाणा व अयूब निवासी लहरवाड़ी पुनहना जिला नूह प्रांत हरियाणा को भी पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे भांग की दुकान करने वालों को जरूरत के हिसाब से गांजा की सप्लाई करते है। पुलिस ने तीनों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें