फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल के 3656 व इंटर के 1546 छात्रों ने छोड़ी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा के पांचवें दिन मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल व इंटर की दोनों की परीक्षाएं हुईं। वहीं शाम की पाली में भी हाईस्कूल की परीक्षा हुई जिसमें पंजीकृत एक छात्र था। उसने भी परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत व इंटर में चित्रकला की परीक्षा हुई। शाम के समय हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा थी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पांचवें दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा 278 केंद्रों पर हुई। कुल 16223 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें 12567 उपस्थित व 3656 बच्चे उनुपस्थित थे। वहीं इंटर में 215 केंद्रों पर चित्रकला की परीक्षा में कुल 12396 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 10850 उपस्थित रहे और 1546 अनुपस्थित। वहीं शाम की पाली में हाईस्कूल की संगीत वादन की परीक्षा थी। जिसमें मात्र एक छात्र पंजीकृत था। उसने भी परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें