फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुई इंटर नेट सेवा, पटरी पर लौटा आनलाइन कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण बंद चल रही इंटरनेट सेवा को छठे दिन जिलाधिकारी के आदेश पर बहाल कर दिया गया। इसके साथ ही छह दिन से बंद पड़ा आनलाइन कारोबार भी पटरी पर लौट आया।
विज्ञापन

छह दिनों में करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने की बात कही जा रही है। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जनपद में शांति बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थीं। जनपदवासियों ने आपसी भाई-चारा और अमनो-अमान की मिसाल कायम की है। इसके लिए सभी को धन्यवाद। अपील की कि कि जनपद में अमनो अमान कायम रखने में सहयोग प्रदान करें। इंटरनेट सेवाएं फिर से प्रारंभ की जा रही है। एसपी और जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों पर सघन निगाह रखें। यदि कोई खलल डालने के लिए किसी भी प्रकार से प्रयास करता है तो उसको चिन्हित करते हुए उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें