फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से संचालित होगी 10 व 12 की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा सिर पर आ गई है। ऐसे में कक्षाओं का संचालन बंद होने से परीक्षार्थियों को काफी दिक्कत हो रही है। कोर्स भी अभी आधा अधूरा पड़ा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट (कक्षा 10 व 12) की कक्षाओं का आज से संचालन शुरू करने का निर्देशा जारी कर दिया है। अन्य कक्षाओं का संचालन पूर्व के निर्देश के अनुरूप अभी बंद ही रहेगा।
विज्ञापन

ठंड व एनआरसी-सीएए बिल को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सरी से लेकर स्नातक तक के सभी विद्यालयों को पहले 21 तक बंद किया था। इसके पश्चात बंदी को 23 व 24 दिसंबर के लिए बढ़ा दिया गया। विद्यालयों में लगातार छुट्टी के चलते सर्वाधिक प्रभावित बोर्ड परीक्षार्थी हो रहे थे। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्रों का कोर्स अभी अधूरा है तो वहीं प्रायोगिक परीक्षा की तिथि भी घोषित हो जाने के चलते उसकी भी तैयारी करानी है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आज से कक्षा 10 व 12 के कक्षाओं का संचालन शुरू किये जाने का निर्देश जारी किया है। डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मंगलवार से कक्षा 10 व 12 की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दो बजे के बीच संचालित होगी। वहीं अन्य कक्षाओं का संचालन अभी पूर्व के निर्देशों के तहत बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें